 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			
		| समय: | 232:324 | 
| स्कोर: | 12312 | 
| समय का बोनस: | 1234 | 
| कुल स्कोर: | 3424 | 
| सर्वोत्तम स्कोर: | 3432 | तारीख: | YYYY-MM-DD | 
| जीती गेमें: | 32 | औसत स्कोर: | 321232 | 
| खेली गेमें: | 62 | औसत स्कोर: | 321233 | 
| जीत प्रतिशत: | 23% | 
| कोई स्कोरिंग नहीं | |
| बिना समय की स्टैंडर्ड स्कोरिंग | |
| ✔ | समय के साथ की स्टैंडर्ड स्कोरिंग | 
| वेगास स्कोरिंग | 
| ✔ | एक सूट | 
| दो सूट | |
| चार सूट | 
| खेली गेमें: | |
| जीती गेमें: | |
| जीत प्रतिशत: | |
| जीत की सबसे लंबी लड़ी: | |
| हार की सबसे लंबी लड़ी: | |
| मौजूदा लड़ी: | 
| सर्वोत्तम स्कोर: | |
| तारीख: | |
| प्रति गेम जीत का औसत स्कोर: | |
| कुल औसत स्कोर: | 
| खेला गया कुल समय (सेकंड): | |
| प्रति गेम जीत का औसत समय (सेकंड): | |
| चालों की कुल संख्या: | |
| प्रति जीत गेम की औसत चालें: | |
| जीती गई गेमों में प्रति घंटे औसत चालें: | 
हमें फेसबुक पर लाइक करें! आप वहाँ पर कभी भी प्रश्न पोस्ट कर सकते हैं।
| फुल स्क्रीन पर जाएँ: | F11 (ज्यादातर ब्राउज़र) | 
| चाल अनडू करें: | Ctrl+Z | 
| दुबारा डील करें: | F2 | 
| डायलॉग बॉक्स बंद करें: | Esc | 
सॉलिटेयर क्लासिक (क्लोनडिके), जो आम तौर पर 'सॉलिटेयर' (Solitaire game) के नाम से जानी जाती है, सबसे लोकप्रिय सॉलिटेयरों में से एक है। सॉलिटेयर पत्तों वाली ऐसे गेमें हैं जिन्हें एकल खिलाड़ी खेल सकते हैं। सॉलिटेयर क्लासिक, 19वीं सदी में युकोन, जो उत्तर-पश्चिमी कनाडा का एक क्षेत्र है, वहाँ के गोल्ड रश के दौरान लोकप्रिय हुई। हालाँकि पहली सॉलिटेयर वीडियो गेम 1981 की है, लेकिन कम्प्यूटर में सॉलिटेयर का सबसे पहला लोकप्रिय संस्करण 1990 में विंडोज़ 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ वितरित किया गया था ताकि लोगों को माउस के ड्रैग-और-ड्रॉप फ़ीचर के उपयोग को सीखने में मदद मिले। इसे एक वेतन ना पाने वाले इंटर्न द्वारा विकसित किया गया था। आज के समय में, ऑफिस की उत्पादकता में सॉलिटेयर को एक बड़ी बाधा के रूप में देखा जाता है और अक्सर लोकल आईटी कर्मचारियों द्वारा इसे अक्षम कर दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों को अपने काम के समय में मनोरंजन के ऑनलाइन रूपों की तलाश करनी पड़ती है। हमारी ऑनलाइन सॉलिटेयर का आनंद लें!
गेम की शुरुआत एक फेंटी हुई गड्डी के साथ होती है। इसका उद्देश्य सूट और नंबर के अनुसार पत्ते को छांटना है, सबसे नीचे इक्के से शुरू करके सबसे ऊपर बादशाह पर खत्म करना। इक्के से शुरू होने वाले पत्ते को खिलाड़ी गेम बोर्ड के ऊपरी-दाएँ कोने में स्थित नींव के बॉक्सों में रख सकते हैं। खिलाड़ी ड्रैग-एंड-ड्रॉप तकनीक का उपयोग करके माउस द्वारा पत्ते को आगे बढ़ाते हैं, यानी एक पत्ते पर क्लिक करके और माउस बटन को दबाए रखते हुए माउस को पत्ते के साथ नए स्थान पर ले जाते हैं, जहाँ माउस के बटन को छोड़ने पर पत्ता छोड़ दिया जाता है।
यदि नींव के बॉक्सों में रखने योग्य कोई भी पत्ता नहीं हैं, तो खिलाड़ी गेम बोर्ड के ऊपरी बाएँ कोने में दी गई गठरी से एक पत्ता (या तीन पत्ते, जो खिलाड़ी द्वारा चुने गए खेल के प्रकार पर निर्भर करता है) खींच सकता है या बोर्ड या बोर्ड पर पहले से मौजूद पत्तों की जगह बदल सकता है। क्लासिक सॉलिटेयर में, बोर्ड पर रखे पत्ते अधिकतम सात कॉलमों में रखे होते हैं। कुछ पत्ते ऊपर की ओर और कुछ पत्ते नीचे की ओर मुँह किए होते हैं। ऊपर की ओर वाले पत्तों को खिलाड़ी द्वारा हिलाया जा सकता है। इस तरह के पत्ते को या तो ऊपर दिए गए नींव के बॉक्स में लिजाया जा सकता है या उसके ऊपर के सभी पत्तों के साथ किसी दूसरे कॉलम में लेकर जाया जा सकता है। किसी भी कॉलम में एक पत्ते को दूसरे पत्ते के ऊपर तभी रखा जा सकता है जब उस पर दिया नंबर जिस पत्ते पर उसे रखा जा रहा है उससे एक नंबर कम हो और उसका सूट विपरीत रंग का हो।
सॉलिटेयर ऑनलाइन में स्कोरिंग के दो मुख्य तरीके होते हैं। वेगास स्कोरिंग के लिए खिलाड़ी को $52 का अग्रिम निवेश करना पड़ता है (हर पत्ते के लिए $1; नकारात्मक राशि ब्रैकेट द्वारा इंगित की जाती है), और फिर नींव के बॉक्सों में रखे गए हर पत्ते के लिए $5 वापस किए जाते हैं। इस प्रकार की स्कोरिंग में, खिलाड़ी केवल सीमित बार ही गठरी से देख सकते हैं: एक बार में केवल एक पत्ता निकाले जाने पर एक और एक बार में तीन पत्ते निकाले जाने पर तीन। स्कोरिंग का एक अन्य तरीका है, स्टैंडर्ड स्कोरिंग। इसमें हर चाल के लिए खिलाड़ी को केवल अंक प्राप्त होते हैं। स्टैंडर्ड स्कोरिंग का उपयोग करते समय, खिलाड़ी समय या बिना समय के गेम को खेलने का विकल्प चुन सकते हैं। समयबद्ध गेम में, समय बीतने के साथ-साथ अंक घटाए जाते हैं और गेम के अंत में, उपयोग किए गए समय के आधार पर बोनस के साथ पुरस्कृत किए जाते हैं।
निम्नलिखित सुझाव उपयोगी साबित हो सकते हैं। किसी पत्ते को नींव में भेजने के लिए उस पर राइट-क्लिक करें और पत्तों के नीचे हरे रंग पर राइट-क्लिक करें, जिससे सभी पत्ते जो नींव पर भेजे जा सकते हैं, वह नींव पर चले जाएँ।
आप हमें contact@solitaire-game.in पर ईमेल भेज सकते हैं। किसी भी प्रकार के प्रश्न, शिकायत, धन्यवाद या टिप्पणी का स्वागत है।
इस गेम को Simiade कंपनी द्वारा बनाया गया था। आप हमसे इस प्रकार संपर्क कर सकते हैं:
Simiade
Adam Narkiewicz
Plac Bankowy 2
00-095 Warszawa
पोलैंड
+48 728235409
contact@simiade.com
https://simiade.com/hi/